कांठ। थाना क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला अंसारियान निवासी रूबीना ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ले की ही सगुफ्ता इसके बेटे अरशलान, बेटी मंतशा और जैनब ने 15 मार्च को उसे गालियां देते हुए पीटा। जिससे वह घायल हो गई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे सोमवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कांठ पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन महिलाओं सहित सभी चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है। संवाद