ठाकुरद्वारा। दो लाख रुपए की मांग पूरी न करने और पुत्र पैदा न होने पर महिला को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। गांव मदारपुर निवासी रेनु कुमारी ने बुधवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व गांव मदारपुर निवासी के साथ हुआ था। उसके विवाह में उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। उसे पर अपनी ससुराल से मायके से दो लाख रुपये लाने के लिए दबाव डालते थे। मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे। इस बीच महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया। महिला का आरोप है कि बेटा पैदा न होने पर भी उसके ससुराल वालों का उत्पीड़न बढ़ता रहा। उन्होंने बेटा पैदा न होने पर उसे ताने देने देने शुरू कर दिए। उसका गला घोंटने का भी प्रयास किया गया। बुधवार को उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। जानकारी मिलने पर उसके नजीबाबाद क्षेत्र निवासी मायके वाले उसके ससुराल में आए और उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को रेनु कुमारी ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।