युवती का आरोप है कि वर्ष 2011 से नईम अकबर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता आ रहा है। प्रेम संबंध के दौरान वह उसको अजमेर, चेन्नई, कलियर, नैनीताल, दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर घूमने भी ले गया था। तीस जून को दिल्ली के एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसने दो बार उसको गर्भपात भी हो चुका है।
शादी करने के लिए कहा तो वह बोला कि एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद निकाह का आश्वासन दिया गया था जबकि एक जुलाई को जलालपुर खास गांव में इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी। जिसमें युवती पर 15 लाख लेकर रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया गया। जब विरोध किया तो अभद्र व्यवहार किया और गलत मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
इसके बाद नईम ने भी संबंध खत्म करने के लिए फोन से दवाब बनाया और धमकाने हुए कहा कि मेरे पिता मेरी शादी किसी एमबीबीएस लड़की से करेंगे और तुझसे नहीं होगी। युवती का आरोप कि 11 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई। युवती ने अपने फोन में ऑडियो, वीडियो, फोटोज, चैट, रिकॉडिंग समेत साक्ष्य मौजूद होने का दावा किया है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। कुंदरकी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।