फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर सपना चौधरी के खिलाफ परिवाद में गवाही पूरी, 17 अगस्त को होगी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ परिवाद में शनिवार को वादी की ओर से गवाही पूरी हो गई। अब इस मामले में 17 अगस्त को बहस होगी।
विज्ञापन

मझोला के लाइन पार निवासी रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अपने अधिवक्ता सचिन कश्यप के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय मुरादाबाद की अदालत में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ परिवाद दायर कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि मुरादाबाद के रेलवे स्टेशन में जिला प्रशासन की ओर से 11 जून 2019 को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें सपना चौधरी ने अश्लील डांस किया था। इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। पुलिस को भीड़ नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा था। जिसमें कई लोग चोटिल हुए थे। इस कार्यक्रम की वजह से शहर में जाम लग गया था। आरोप लगाया था कि भारतीय संस्कृति की छवि धूमिल हुई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए देर रात तक डीजे बजाया गया था। साथ ही सरकारी धन का भी दुरुपयोग किया गया था। परिवाद की सुनवाई एसीजेएम (पांच) की अदालत में चल रही है। वादी के अधिवक्ता सचिन कश्यप ने बताया कि परिवाद मे गवाह मंजू राठौर और प्रमोद कुमार के बयान अदालत में दर्ज कराए हैं। अदालत ने 17 अगस्त बहस के लिए लगाई है। जिसके बाद ही तय हो पाएगा इस मामले में डांसर सपना चौधरी को तलब किया जाए या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें