फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए लगाई वाइल्ड लाइफ डिटेक्टर मशीन

Mon, 24 Aug 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरजन नगर। चौकी क्षेत्र के ग्राम लालापुर पीपलसाना में वन विभाग ने जंगली जानवरों से परेशान किसानों की सुरक्षा के लिए वाइल्ड लाइफ डिटेक्टिव मशीन लगाई।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी रिजूल कंसल ने बताया यह आधुनिक मशीन जंगली जानवरों के सामने आते ही सायरन बजने लगेगा। मशीन के साथ एक नाइट विजन कैमरा भी है, जो कि खेतों में जंगली जानवरों की भी तस्वीरें कैद करेगा।यह मशीन सोलर सिस्टम द्वारा चार्ज होती है। जिसमें सायरन, लाइटें और एक कैमरा लगा है। मशीन में लगा इन्फ्रारेड सिस्टम 20 मीटर तक मशीन के सामने पशु, पक्षी व जानवरों के आते ही जोरदार आवाज से बजने लगेगा और रात्रि में लाइटें भी चमचमाना शुरू कर देती हैं। इसके साथ-साथ कैमरे से तस्वीर भी खिंच जाएगी। सायरन की आवाज सुनकर ग्रामीण सतर्क हो जाएंगे। यह मशीन लालापुर पीपलसाना गांव के पास लगाई गई है ताकि सायरन बजते ग्रामीण सतर्क हो जाएं और जंगली जानवरों से अपनी और अपने पशु की रक्षा कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें