फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ससुराल में पत्नी को पीटा, आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Oct 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र के असालतनगर कलीजपुर गांव में दिवाली पर अपनी ससुराल में संभल जिले के युवक ने अपनी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। असालतनगर कलीजपुर निवासी सुखदेव सिंह की बेटी पिंकी की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपने मायके में पिता के घर दिवाली का त्योहार मनाने आई थी। दिवाली के दिन पिंकी का पति संभल जिले के थाना बनियाठेर अंतर्गत गुमथल गांव निवासी प्रीतम सिंह अपनी ससुराल आ गया और पत्नी को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। पिंकी की माता झूमा देवी और ताऊ जसवंत सिंह बचाने की कोशिश की तब उनके साथ भी मारपीट की। पिंकी का आरोप है कि उसका पति यह धमकी देकर गया कि जल्दी ही मायके से उसके घर नहीं आई तब जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें