फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्रामीणों के शोर मचाने पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

गांव मिलक सीकरी में बृहस्पतिवार रात चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आहट होने पर गांव निवासी किसान मशरूर हुसैन की आंख खुल गई। मशरूर ने एक बदमाशों को पकड़ लिया। इस पर साथी बदमाश मशरूर के सिर पर रॉड से हमलाकर साथी को छुड़ाकर भाग गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के गांव मिलक सीकरी में बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात को दो घरों में धावा बोला दिया। एक घर में चोरी करने के बाद बदमाशों रात करीब एक बजे दूसरे घर में घुसे। आहट होने पर घर मालिक किसान मशरूर हुसैन की आंख खुल गई। मशरूर ने बदमाशों को टोका, तो तीन बदमाश घर से बाहर निकल गए। वहीं मशरून ने दरवाजे पर एक बदमाश को दबोच लिया। साथी बदमाश को घिरा देखकर दूसरे बदमाश ने किसान के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसके बाद पकड़े में आया बदमाश भी छूटकर भाग गया। इस बीच अन्य घर के लोग भी घर के बाहर आ गए। ग्रामीणों ने शोर मचाया को बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए खेत की ओर भाग गए
विज्ञापन
विज्ञापन



बदमाश के हमले से घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर में 12 टांके आए हैं। वहीं मिलक सीकरी के ही एक ग्रामीण से घर से तीन लाख की कीमत के सोने चांदी आभूषण चोरी होना बताए जा रहे हैं, लेकिन पीड़ित ग्रामीण ही चोरी की जानकारी देने से आनाकानी करता रहा। उधर, इंस्पेक्टर संजय कुमार पांचाल ने मिलक सीकरी में चोरी की घटना होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें