फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब छात्रा नहाती थी तो छुप कर फोटो खींचता था आरोपी, इसलिए दे दी जान

Wed, 22 Mar 2023 02:30 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

 

मुरादाबाद। छात्रा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले दो और आरोपियों बबलू व हरज्ञान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एसपी देहात की जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी हेमराज मीना ने कुंदरकी थाना प्रभारी ललित चौधरी को भी निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। डिलारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार को कुंदरकी थाने प्रभारी बनाया गया है।

आठ मार्च को होली के दिन विकेश ने घर में घुसकर 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इस मामले की शिकायत पीड़िता के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने कुंदरकी थाने में की थी लेकिन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने आरोपी पर शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया था। आरोपी शाम को ही गांव आ गया था। इसके बाद आरोपी छात्रा और उसके परिवार पर हंसता था और तंज कसता था।

आरोपी का दुस्साहस और बढ़ गया। पीड़िता नहाती तो आरोपी छत से उसे देखता और फोटो खींचने लगा था। परिवार ने इस मामले की शिकायत थाने और अफसरों के कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर की थी। बावजूद इसके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इससे तंग आकर पीड़िता ने रविवार को दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया। सोमवार सुबह करीब चार बजे छात्रा की मौत हो गई थी। कुंदरकी थाने में आरोपी विकेश के खिलाफ छेड़खानी, धमकी देने और पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज किया थी। छात्रा का सुसाइड नोट मिलने के बाद मुकदमे में इमरत सिंह, हरज्ञान का नाम भी बढ़ाया गया है। इसके अलावा आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा भी बढ़ाई गई थी। सोमवार को ही पुलिस ने आरोपी विकेश और इमरत सिंह को गिरफ्तार कर कर लिया था। इसके अलावा दरोगा सचिन मलिक को निलंबित कर दिया था।

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने में थाना प्रभारी ललित चौधरी को भी निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। विवेचना में प्रकाश में बबलू और हरज्ञान के नाम सामने आए हैं। छात्रा को धमकाने वालों में बबलू व हरज्ञान भी शामिल थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें