फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लव मैरिज करने से मना करने पर लड़की के परिजनों का युवक के घर पर हमला, मारपीट का आरोप

Sat, 14 Jun 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव में लव मैरिज करने से मना करने पर उत्तराखंड के कुछ लोगों ने युवक के घर पर हमला बोल दिया। युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। गांव जाफराबाद निवासी एक ग्रामीण शुक्रवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके बेटे और उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के थाना रामनगर के गांव चिलकिया टांडा की एक युवती से मोबाइल फोन पर जान पहचान हो गई। दोनों आपस में बातचीत करने लगे। फिर उनमें प्यार हो गया। ग्रामीण का आरोप है कि जब उसे लड़की के परिवार के बारे में पता चला तो उसके पुत्र ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इस पर लड़की के परिवार के लोग उसके घर पर आए और उस पर अपनी बेटी से निकाह करने के लिए दबाव डालने लगे। उसने और उसके बेटे ने मना किया तो उन्होंने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल ने शिकायत की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें