फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सभागार नहीं खोला तो नाराज प्रधानों ने बीडीओ दफ्तर में जड़ दिया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। वरिष्ठ लिपिक ने ब्लॉक का सभागार नहीं खोला तो आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय में ताला जड़ दिया। प्रधानों ने लिपिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीडीओ के आश्वासन पर प्रधान शांत हुए। दो बजे के बाद ताला खोला गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ऊधम सिंह ने बताया कि चुचैला कलां में बन रही अस्थायी गोशाला में आर्थिक सहयोग के लिए ग्राम प्रधानों की बैठक ब्लॉक के सभागार में बुलाई गई थी। उनका आरोप था कि ब्लॉक कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक जितेंद्र यादव ने यह कह कर सभागार खोलने से इन्कार कर दिया कि यह काम बीडीओ व एडीओ का है, मेरा नहीं है। इससे ग्राम प्रधान उत्तेजित हो गए। गुस्साए प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय समेत सभी अनुभागों की तालाबंदी कर दी। ग्राम प्रधानों ने लिपिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यालय की तालाबंदी की जानकारी मिलने पर समाधान दिवस में गए खंड विकास अधिकारी विजय सक्सेना ने ग्राम प्रधानों को फोन पर शांत करने का प्रयास किया। दोपहर दो बजे के बाद बीडीओ व एडीओ रामचंद्र के आश्वासन पर प्रधानों ने तालाबंदी समाप्त की। वरिष्ठ लिपिक ने अपने व्यवहार के लिए खेद व्यक्त किया। इस मौके पर पंकज त्यागी, रुद्रप्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह, जबर सिंह, राकेश कुमार, लाल सिंह, जितेंद्र कुमार, चरन सिंह, युसूफ अली, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें