फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गेहूं की खरीद आज से, जिले में 73 केंद्र तैयार किए जा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में गेहूं की फसल अभी तैयार नहीं हुई है लेकिन राज्य सरकार के निर्देश पर गेंहूं की खरीद के लिए जिले में 73 केंद्र बनाए गए हैं। नई नीति के तहत 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद होगी। मंडल में मंडलायुक्त नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र को क्रय अधिकारी नियुक्त किया है। गेंहू खरीद के लिए सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। रविवार और राजकीय अवकाश के दिनों में केंद्र नहीं खोले जाएंगे। डीएम मानवेंद्र सिंह ने खरीद के लिए 73 केंद्रों का अनुमोदन किया है। जिले के सदर ब्लॉक क्षेत्र में पांच केंद्र, मूंढापांडे क्षेत्र में 12, भगतपुर में दो, कांठ में सात, ठाकुरद्वारा में दस, डिलारी में चार, बिलारी ब्लाॅक में 13 और कुंदरकी में 20 केंद्र शामिल हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी के अनुसार खाद्य विभाग के 16, पीसीएफ के 22,यूपीएसएस के चार, पीसीयू के पांच, नैफेड के 22 भारतीय खाद्य निगम चार केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद की जाएगी।
प्रदेश सरकार की नई नीति के अनुसार तहसील में एसडीएम खरीद के नोडल अधिकारी रहेंगे। सौ क्विंटल गेंहू बिक्री करने वाले किसानों का सत्यापन नहीं होगा। सिर्फ नाम पते तक जांच रहेगी। बटाईदारों से भी गेहूं की खरीद करने का प्रावधान किया गया है। इधर जिले में भी गेहूं की फसल पूरी तरह पकी नहीं है। अधिकारियों का मानना है कि गेहूं बिक्री के लिए केंद्रों पर किसानों के अप्रैल से आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें