फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान का 36 का आंकड़ा पार, आगामी दिनों में छा सकते हैं बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद। अप्रैल माह में मौसम का मिजाज सख्त होने लगा है। शनिवार को अब तक का सबसे अधिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में बादल छाने की संभावनाएं हैं। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि हवाओं की गति कम होने से वातावरण में नमी कम हो रही है। आगामी दिनों में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर बादल छाएंगे। हवा के बदलाव के साथ इसका असर मैदानी इलाकों में हो सकता है। इसके अलावा मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। मई माह में गर्मी होने की संभावनाएं बन रही हैं। राजकीय इंटर कालेज के मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा रीडर निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान अब तक का सबसे अधिक है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हवा की गति कम रही। पश्चिम दिशा से हवा पांच किलोमीटर प्रति घंटा की गति से रही। इसकी वजह से वातावरण में नमी कम थी। सुबह की आद्र्रता 47 फीसदी थी, जो शाम को कम होकर 38 फीसदी दर्ज की गई। नीलम सिंह/2
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें