सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया और उनकी जिंदगी पर विस्तार से बात की। सांसद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव किसान, गरीब, हिंदू-मुसलमानों के नेता थे। वह सभी को साथ लेकर चलते थे। उनके लिए संभल ने भी पूरा सहयोग किया है। जब उन्हें जरूरत होती थी हम जनता के साथ लखनऊ पहुंच जाते थे। सांसद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हिंदू और मुसलमानों को एक करने का काम किया। वह कभी नहीं चाहते थे कि हिंदू और मुसलमानों के बीच किसी तरह का मतभेद रहे। मुलायम सिंह यादव देश के बड़े नेता थे और सपाइयों के दिल में रहेंगे। संवाद