रेलवे ने यार्ड में दो पंप लगाकर जलभराव की समस्या खत्म की। पांच घंटे तक पंप लगातार कार्य करते रहे। जलभराव की समस्या पर रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि हम क्रॉस ड्रेनेज बनाने पर काम कर रहे हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने कहा कि स्टेशन के आसपास के नालों के कारण भी यार्ड में पानी भरता है। इसे लेकर इंजीनियरिंग विभाग की ओर से नगर निगम के साथ पत्राचार किया जाता रहा है। नालों की सफाई ठीक से होगी तो समस्या काफी कम हो जाएगी। डीआरएम राजकुमार सिंह ने बताया कि अलग अलग स्टेशनों पर जलभराव के स्थान चिह्नित किए गए हैं। हम नगर निगम के साथ भी समन्वय कर रहे हैं।
ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
14241 नौचंदी एक्सप्रेस
12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
13257 जनसाधारण एक्सप्रेस
12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस
15212 जननायक एक्सप्रेस