फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आजम खां के खिलाफ फिर से जमानतीय वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान सपा सांसद आजम खां के खिलाफ शाहबाद कोतवाली में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा शाहबाद कोतवाली में ही चुनाव के दौरान सैफनी में भी दो स्थानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी,जिस पर मुकदमें कायम किए गए थे। पुलिस ने इस मामले की विवेचना करते हुए तीनों मामलों में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने इसे संज्ञान में लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी थी। इस मामले में कोर्ट की ओर से सपा सांसद आजम खां को कोर्ट में पेश होने के लिए पहले सम्मन जारी किए गए थे,लेकिन वह तारीख पर पेश नहीं हुए थे,जिसके बाद उनके खिलाफ वारंट भी जारी किए गए थे। कोर्ट की ओर से वारंट जारी होने के बाद बुधवार को सांसद को पेश होना था,लेकिन वह पेश नहीं हुए,जिस पर सांसद आजम खां के खिलाफ फिर से जमानतीय वारंट जारी कर दिए। सहायक शासकीय अधिवक्ता रामौतार सैनी ने बताया कि सांसद आजम खां वारंट जारी होने के बाद कोर्ट में पेश नहीं हुए,जिस पर कोर्ट ने फिर से जमानतीय वारंट जारी कर दिए हैं।बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई छह नवंबर को होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें