फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नया मुरादाबाद में बनेगा वार मेमोरियल म्यूजियम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद के सेक्टर-10 में दिल्ली की तर्ज पर शानदार वार मेमोरियल म्यूजियम बनाया जाएगा। एमडीए ने म्यूजियम के लिए नगर निगम को पार्क की 10 हजार वर्ग मीटर जमीन दी है। इस म्यूजियम में 1947 से अब तक मुरादाबाद सहित मंडल के अन्य बलिदान जवानों की उपलब्धियां दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन


एमडीए उपाध्यक्ष शैलेष कुमार के कार्यालय में बुधवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान नगर निगम को जमीन देने पर सहमति बनी। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि दिल्ली के वार मेमोरियल की तर्ज कर यहां भी बेहतरीन म्यूजियम बनाया जाएगा। इसमें 1947 से लेकर अभी तक देश के लिए जान देने वाले बलिदानियों की ख्याति दर्ज की जाएगी।
नगर आयुक्त ने बताया कि म्यूजियम में ओपन थियेटर भी होगा। लाइट एंड साउंड शो, अंडर गैलरी, इंटरेक्टिव पैनल होगा। आजादी से जुड़े तथ्यों और भारतीय सेना की ताकत दिखाने के लिए मूवी थियेटर होगा। इस मामले में कई विशेषज्ञों से डिजायन मांगे जा रहे हैं। एक साल में म्यूजियम का निर्माण होगा।
विज्ञापन

-
20 करोड़ से अधिक होंगे खर्च, टिकट भी लगेगा
नगर आयुक्त ने कहा कि म्यूजियम को देखने के लिए टिकट भी लगाया जाएगा, जिससे उसका रखरखाव किया जा सके। म्यूजियम अपने आप में नायाब होगा। म्यूजियम के निर्माण पर करीब 20 करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि लोकोशेड पुल पर कारगिल शहीदों की याद में दीवार बनाई गई है।



सेक्टर-दो में बनेगा भारत दर्शन पार्क
एमडीए नया मुरादाबाद सेक्टर-दो में भारत दर्शन पार्क विकसित करेगा। इसमें देश के सात अजूबों के अलावा सूर्य मंदिर, कोणार्क मंदिर, हवा महल, ताजमहल, कुतुबमीनार के दर्शन होंगे। एमडीए उपाध्यक्ष शैलेष कुमार ने बताया कि सेक्टर-दो पार्क तीन एकड़ में फैला है। इसमें प्रमुख मंदिरों और इंडिया गेट को भी दर्शाया जाएगा। मुरादाबाद अगले छह माह में पर्यटन का केंद्र बनेगा। इस मामले में डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। एमडीए पार्क पर आठ करोड़ रुपये खर्च करेगा।
-

पूर्व सांसद के नाम पर होगा गेट और पार्क का नामकरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद स्व. कुंवर सर्वेश कुमार के नाम पर पर मुरादाबाद के प्रवेश द्वार का नाम रखने की रुचि जिले के अधिकारियों के समक्ष जताई थी। इसके कारण अधिकारी प्रवेश द्वार के अलावा नया मुरादाबाद में एक पार्क का नाम भी पूर्व सांसद के नाम पर रखने की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व सांसद ने 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन मतदान के दूसरे दिन ही उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें