फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मतदान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, दो युवकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मतदान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना दो युवकों पर भारी पकड़ गया। इस मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने नागफनी थाने में केस दर्ज कराया है। हापुड़ के देव लोक काॅलोनी निवासी गवीश भारद्वाज ने केस दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता हैं।
विज्ञापन

19 अप्रैल को मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव में मतदान हुआ था। गवीश भारद्वाज को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गवीश भारद्वाज ने बताया कि नागफनी के किसरौल में बने सेक्टर-82 में इस्लामिया जूनियर हाई स्कूल मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 290 से 293 तक में मतदान हुआ। मतदान के एक दिन बाद पता चला कि इस मतदान केंद्र पर नागफनी के ख्वाजा नगरी निवासी मतदाता अब्दुल गनी और बिजनौर निवासी आकाश बजरंगी ने मतदान के समय ईवीएम की फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल की है। ऐसा करने दोनों ने मतदान की गोपनीयता को भंग किया है। आरोपियों ने आचार संहिता का भी उल्लंघन किया है। किसी को मतदान कक्ष में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद इन दोनों ने मोबाइल लेकर मतदान कक्ष में प्रवेश किया और फोटो खींच कर वायरल कर दिया। नागफनी थाना प्रभारी चमन सिंह ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट की तहरीर के आधार पर आरोपी अब्दुल गनी और आकाश बजरंगी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें