मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में आज (सोमवार) सुबह दस बजे से मतदान होगा। 2262 मतदाताओं के लिए 30 बूथ बनाए गए हैं। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा, लेकिन एक नवंबर की सुबह से मतगणना शुरू होगी।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन रमा शंकर और सदस्य सुभाष चंद्र गर्ग, महेश चंद त्यागी एवं विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बार प्रांगण में ही बूथ बनाए गए हैं। मतदान के बीच आधे घंटे का समय लंच के लिए रखा गया है। वृद्ध और बीमार मतदाता अधिवक्ताओं के लिए बार प्रांगण में ही एक अलग से बूथ बनाया गया है। मतदान को देखते हुए सोमवार को बाइक स्टैंड बंद कर दिया गया है। चुनाव की प्रक्रिया को देखने और संपन्न कराने के लिए एल्डर कमेटी के अतिरिक्त संदीप खन्ना, रमेश सिंह आर्य, ठाकुर अनिल विश्नोई, प्रमोद प्रत्येकी, विवेक शर्मा, राजेश कुमार, अजय पाल सिंह, संजय कुमार यादव, जफर अली, अजय कुमार त्यागी, अरशद परवेज, आशकर हुसैन, श्रीकांत उपाध्याय, विनोद कुमार गुप्ता, ओंकार शरण गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, रविंद्र पाल सिंह और अनूप अतुल मेहरोत्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। मतदान के दौरान बार परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगा गए हैं। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहेगा।