फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चार मार्च को होगा बार के वार्षिक चुनाव में मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 16 जनवरी से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
दिबार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बार कौंसिल द्वारा वार्षिक चुनाव के लिए 4 मार्च को मतदान की तारीख तय की थी। जिसके बाद बार कमेटी और एल्डर कमेटी की संयुक्त बैठक में वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। वार्षिक चुनाव कार्यक्रम के अनुसार बार के सदस्य अपना मासिक शुल्क 16 जनवरी तक बार कार्यालय में जमा करा सकेंगे। 31 जनवरी को मतदाता सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि तैयार की गई सूची पर यदि किसी को कोई आपत्ति होगी तो वह लिखित रूप से बार कार्यालय में 2 फरवरी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। जिसका निस्तारण 5 फरवरी तक कर दिया जाएगा। जिसके बाद ही 6 और 7 फरवरी को प्रत्याशी वार्षिक चुनाव में अपना नामांकन कराएंगे। जिनके नामांकन पत्रों की जांच 8 फरवरी को पूर्ण कर ली जाएगी। यदि कोई प्रत्याशी अपना नाम चुनाव प्रक्रिया से वापस लेना चाहता है तो वह 9 फरवरी को अपना पर्चा वापस ले सकता है। 10 फरवरी को प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। जिसके बाद 4 मार्च को मतदान किया जाएगा। 5 मार्च को मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें