कांठ। शासन के निर्देश पर विकास खंड छजलैट के गांव राना नंगला और काजीखेड़ा में शुक्रवार को आयोजित की गईं ग्राम चौपालों में ग्रामीणों को समाज कल्याण, कृषि, आपूर्ति, ग्राम्य विकास, राजस्व, शिक्षा विभाग, बाल विकास सहित सरकार के द्वारा संचालित अनेकों जन कल्याणी योजनाओं की विस्तार से जानकारियां दीं गईं। इस दौरान राना नंगला के ग्रामीणों ने नहर की सफाई कराए जाने की मांग रखी। जिस पर ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया। साथ ही ग्रामीणों की दर्ज शिकायतों के समाधान का भी भरोसा दिलाया गया। यहां कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। चौपाल में एडीओ कृषि सनोज कुमार, एडीओ आईएसबी सतीश कुमार, एडीओ समाज कल्याण अवनीत कुमार, सीडीपीओ अनिता, पूर्ति निरीक्षक हृदेश कुमार, हल्का लेखपाल सहित अन्य विभागों से भी अधिकारी रहे।