फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पैंटून पुल डूबने से खतरे में ग्रामीणाें की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा/ बछरायूं। क्षेत्र के गांव वाजिदपुर से सुल्तानपुर को जोड़ने वाले पैंटून पुल के दो माह से अधिक समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण आधा दर्जन गांवों के लोगों को अपनी जान खतरे में डालकर पुल पार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से इस संबंध मेंं शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


तहसील के गांव वाजिदपुर से सुल्तानपुर को जाने के लिए बाहे नदी पर पैंटून का पुल बना हुआ है। काफी वर्षों से ग्रामीण पैंटून पुल के जरिए ही आवागमन करते हैं। वाजिदपुर से ग्राम सुलतानपुर, जाटोवाली, रमपुरा, मीरापुर, ढाकोवाली आदि को जाने के लिए ग्रामीण इस पुल का ही प्रयोग करते हैं। पूर्व ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह ने बताया कि पुल का एक पैंटून बीच में छेद होने की वजह से पानी में डूब गया। उनका कहना था कि इस समय नदी में करीब 12-13 फीट पानी है। ग्रामीणों ने दो पैंटून के बीच लकड़ी बांधकर अस्थायी व्यवस्था की है। लेकिन यह बेहद खतरनाक है। जरा सा भी संतुलन बिगड़ने पर व्यक्ति नदी में गिर सकता है।
ग्राम रमपुरा निवासी राजपाल सिंह का कहना है कि पैंटून पुल के क्षतिग्रस्त होने की वजह से उनको करीब 12 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर आवागमन करना पड़ रहा है। मदन सिंह, रोहताश सिंह, समरपाल सिंह, नरोत्तम आदि ने जिलाधिकारी से पैंटून पुल ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

-

ग्रामीणों की सुविधा के लिए पैंटून पुल 15 जून तक स्थापित किया जाता है। ग्रामीण मनाही के बावजूद ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली इस पुल से दूसरी ओर ले गए थे। उसी से ही पैंटून क्षतिग्रस्त हो गया था। अब बरसात के सीजन के बाद ही पैंटून पुल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

-गोपाल सिंंह अवर अभियंता बाढ़ खंड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें