फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्रामीणों ने अब जमनिया में तेंदुआ दिखाई देने का किया दावा

Sat, 15 Aug 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र में हर रोज कहीं न कहीं तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। अब ग्रामीणों ने क्षेत्र के गांव जमनिया में तेंदुआ दिखाई देने का दावा करते हुए वन विभाग को इसकी सूचना दी है। साथ ही तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर गांव सदूपुरा के ग्रामीण भी तेंदुआ दिखाई देने की बात कह रहे हैं। तहसील क्षेत्र के अनेकों गांवों के पास अक्सर तेंदुए दिखाई देते रहते हैं। वन विभाग ने पहले से ही क्षेत्र को तेंदुआ बहुल माना हुआ है। पिछले करीब एक महीने से क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। वन विभाग द्वारा तेंदुओं को पकड़ने के लिए कांठ के गांव खलीलपुर कदीम, गोविंदपुर ज्ञानपुर और चंगेरी में पिंजरे लगाए हुए हैं। शुक्रवार को डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि अब क्षेत्र के गांव जमनिया में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई है। टीम को भेजकर इसे दिखवाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वह सतर्क रहें और खेतों या जंगलों में अकेले न जाएं। छोटे बच्चों को खेतों पर लेकर काम न करें। यदि कहीं तेंदुआ या अन्य कोई वन्य जीव दिखाई दे तो इसकी सूचना जरूरी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें