फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चोर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव छपर्रा याकूतपुर में ग्रामीणों ने चोर को पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

छपर्रा याकूत पुर निवासी जाहिद हुसैन के घर में शनिवार रात चोरों पीछे से नकब लगाई। इस बीच आहट होने पर जाहिद की आंख खुल गई। उसने शोर मचा दिया, इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक चोर जंगल में झाड़ियों में छिपा मिला। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर धुनाई करने बाद डायल 112 पुलिस बुलाकर सौंप दिया। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। दलपतपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि जाहिद की तहरीर पर चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में चोर की पहचान सज्जाद निवासी वारी बाली बगिया पाकबड़ा कस्बा के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें