ठाकुरद्वारा। एसडीएम के स्टेनो सचिन शर्मा को बरेली विजिलेंस की टीम ने बीते शनिवार को किसान 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। टीम सचिन शर्मा को पकड़कर बरेली बरेली ले गई थी। जहां उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सचिन शर्मा इस समय जेल में है लेकिन विजिलेंस टीम की छानबीन और जांच अभी भी जारी है। बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम ने एमडीएम दफ्तर पहुंचकर जांच की स्टेनो के दफ्तर में लगे कंप्यूटर को फिर से खंगाला। कर्मचारी कुलदीप शर्मा आदि से भी पूछताछ की। हालांकि जांच को पहुंचे विजिलेंस के इंस्पेक्टर मदनपाल सिंह ने इस बारे में कोई भी जानकारी देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है। इस बारे में एसडीएम प्रीति सिंह का कहना है कि विजिलेंस टीम उनसे नहीं मिली है। टीम ने स्टेनो के दफ्तर में ही उसे जांच की है। पता चला है कि टीम की जांच आगे भी जारी रहेगी। संवाद