फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लखनऊ में छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 Sep 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सोमवार को लखनऊ की रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की घटना के विरोध में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मंगलवार दोपहर बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लगभग डेढ़ दर्जन कार्यकर्ता परिषद के जिला संयोजक सोहित राघव के नेतृत्व में नगर में आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ता लखनऊ पुलिस का पुतला भी हाथ में लिए हुए थे। इस दौरान विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने लखनऊ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिषद कार्यकर्ताओं ने जैसे ही पुतले में आग लगाई तभी पुलिस ने जलता हुआ पुतला लेकर उस में लग रही आग बुझा दी। पुतला फूंकने और प्रदर्शन करने वालों में सोहित राघव के साथ हेमंत चौधरी, यश चौधरी अनिरूद्ध चौधरी, शमी हाशम, लकी गुप्ता, अहमद जिया, दीपक सैनी आदि मुख्य थे। हालांकि मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने विद्यार्थी परिषद पदाधिकारियों से वार्ता कर उन्हें समझा बुझाकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें