फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीदों की याद में निकाली गई विजय यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव और कारगिल शहीदों के सम्मान में मंगलवार को शहर में विजय यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान शहीदों की मजार पर चादरपोशी और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह और एसएसपी हेमंत कुटियाल ने कारगिल शहीदों को नमन करते हुए उनके सम्मान में कलक्ट्रेट से विजय यात्रा निकाली। दोनों अधिकारी जिप्सी में सवार होकर आगे चल रहे थे। अन्य वाहनों का काफिला पीछे था। यह यात्रा कमिश्नरी, जैन मंदिर, पीलीकोठी, फव्वारा चौराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, डबल फाटक, ईदगाह, गलशहीद होते हुए मज्जू खां की मजार पर पहुंची। यहां शहीदों की मजार पर चादरपोशी के बाद यात्रा इंदिरा चौक, जामा मस्जिद, गर्वनमेंट कालेज होते हुए पान दरीबा पर समाप्त हुई। विजय यात्रा में शामिल अधिकारियों और अन्य विभाग के कर्मचारियों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कि या। जिलाधिकारी ने आम लोगों से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक आयोजित हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना बलवती होती है। यात्रा में एसपी यातायात अशोक कुमार, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रथम एवं द्वितीय, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें