फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VHP के प्रांत मंत्री को मिली धमकी: 'मुरादाबाद का नाम बदलने के मामले में माफी मांगो, वरना बंद कर दी जाएगी आवाज'

Sat, 04 Mar 2023 09:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

धमकाने वाला बोला कि मुरादाबाद के नाम परिवर्तन के मामले में कान पकड़ कर माफी मांगें, वरना दो दिन में उनकी आवाज बंद कर दी जाएगी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ. राज कमल गुप्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह मीडिया के सामने आकर मुरादाबाद के नाम परिवर्तन के मामले में कान पकड़ कर माफी मांगें, वरना दो दिन में उनकी आवाज बंद कर दी जाएगी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी डॉ. राज कमल गुप्ता ने बताया कि वह विश्व हिंदू परिषद में मेरठ प्रांत के प्रांत मंत्री हैं। उन्होंने मांग की थी कि मुरादाबाद का नाम बदलकर पीतांबरपुर किया जाए। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह मेरठ प्रवास पर जा रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई।

प्रांत मंत्री ने कॉल रिसीव की तो सामने वाले ने अभद्रता भाषा में बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने उन्हें धमकाया कि मुरादाबाद का नाम बदलने की बहुत मांग कर रहे हो। मुरादाबाद का नाम परिवर्तन नहीं होगा। आरोपी ने उन्हें धमकाया कि वह मीडिया के सामने आकर माफी मांगे कि मुरादाबाद नाम परिवर्तन की मांग करके मैंने बहुत बड़ी गलती की है।
विज्ञापन

आगे बोला कि अगर दो दिन में कान पकड़कर माफी नहीं मांगी तो आवाज बंद कर दी जाएगी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जिस नंबर से धमकी मिली है सर्विलांस की मदद से उस नंबर की डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें