सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी डॉ. राज कमल गुप्ता ने बताया कि वह विश्व हिंदू परिषद में मेरठ प्रांत के प्रांत मंत्री हैं। उन्होंने मांग की थी कि मुरादाबाद का नाम बदलकर पीतांबरपुर किया जाए। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह मेरठ प्रवास पर जा रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई।
प्रांत मंत्री ने कॉल रिसीव की तो सामने वाले ने अभद्रता भाषा में बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने उन्हें धमकाया कि मुरादाबाद का नाम बदलने की बहुत मांग कर रहे हो। मुरादाबाद का नाम परिवर्तन नहीं होगा। आरोपी ने उन्हें धमकाया कि वह मीडिया के सामने आकर माफी मांगे कि मुरादाबाद नाम परिवर्तन की मांग करके मैंने बहुत बड़ी गलती की है।
आगे बोला कि अगर दो दिन में कान पकड़कर माफी नहीं मांगी तो आवाज बंद कर दी जाएगी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जिस नंबर से धमकी मिली है सर्विलांस की मदद से उस नंबर की डिटेल निकलवाई जा रही है।