फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुर्घटना में घायल सब्जी विक्रेता की मौत, ई-रिक्शा चालक भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक सप्ताह पहले कार की टक्कर से घायल सब्जी विक्रेता की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में घायल ई-रिक्शा चालक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव लौंगी खुर्द निवासी सुरजीत कुमार ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पिता महावीर सिंह सब्जी बेचने का काम करते हैं। 22 जनवरी को दोपहर वह रिक्शा में सब्जी लेकर बाजार करने जा रहे थे। तभी गांव के पास ही सामने से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से सब्जी विक्रेता महावीर सिंह और ई-रिक्शा चालक नसीम घायल हो गया। उसका रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल महावीर सिंह को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह 8:00 बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया है। जबकि घायल ई-रिक्शा चालक का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें