भाजपा सांसद वरुण गांधी 13 मार्च को मुरादाबाद में अपना जन्मदिन मनाएंगे। इस दौरान वे गांवों में किसानों के भी बीच समय बिताएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर सांसद सर्वेश कुमार सिंह के आवास पर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सांसद सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि सांसद वरुण गांधी ने इस बार विलासिता बजाय मुरादाबाद में गरीबों के बीच अपना जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया है।
दो अलग अलग गांवों में जाकर गरीब किसानाें के परिवारों से मिलेंगे। उनका कार्यक्रम कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाकी में ममता और मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र के चक्कर की मिलक शीला देवी के घर जाएंगे। 13 मार्च को दस बजे पीली कोठी चौराहा पहुंचेंगे। जहां भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे ढाकी गांव जाकर बैंक का कर्ज न चुका पाने के कारण आत्महत्या करने वाले किसान की पत्नी ममता को एक लाख रुपये का चेक देेंगे। इसके साथ ही गांव के शिव मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद देहात के निवाड़खास और ठाकुरद्वारा के रतूपुरा में किसानाें की आर्थिक राशि प्रदान करने के साथ ही किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वरुण गांधी के कार्यालय से आए लोगों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इस अवसर पर शांति स्वरूप शर्मा, नवनीत शर्मा, सुमन डागर, कुशल, रोहताश पांडे, सुरेंद्र सिंह, अमित सिंह, विकास जैन और अंकित सैनी आदि मौजूद रहे।