फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फुटबाल चैंपियनशिप में वाराणसी-ए ने जीते दो मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एनसीसी यूपी डायरेक्टरेट इंटर ग्रुप फुटबाल चैंपियनशिप में रविवार को जबरदस्त मुकाबले खेले गए। वाराणसी-ए और बी टीमों के बीच में हुए मुकाबले में ए टीम के खिलाड़ियों ने शानदान प्रदर्शन किया। वाराणसी-ए ने बी टीम को 8-0 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। सर्वाधिक चार गोल आकाश यादव ने किए।
विज्ञापन

वहीं वाराणसी-ए और आगरा के बीच हुए मुकाबले में वाराणसी-ए की टीम 3-0 से विजेता रही। वाराणसी-ए की टीम ने नीरज गिरी की कप्तानी में शानदार खेल दिखाया। आकाश यादव ने 23वें मिनट में और शिवम ने 39वें और 44वें मिनट में गोल किया। आगरा की टीम की कमान क्षितिज चौहान ने संभाली। हालांकि, आगरा के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सके।
इससे पहले मेरठ की टीम ने 6-0 से प्रयागराज की टीम को करारी शिकस्त दी। गोलकीपर अमन कश्यप ने शानदार प्रदर्शन किया और एक भी गोल नहीं होने दिया। प्रयागराज की ओर से वंश राय ने कप्तानी की। गोरखपुर बनाम कानपुर के बीच हुआ मुकाबला 1-1 से ड्राॅ रहा। गोरखपुर की ओर से आनंद कुमार और कानपुर की ओर से सुदर्शन ने कप्तान की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में नासिर कमाल, निष्ठा सिंह, माधुरी देवी, निशित सिंह, अनुभव कुमार आदि रेफरी की भूमिका में रहे। इस दौरान एनसीसी के कर्नल आनंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें