शाहबाद। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कूप में 22 परिवाराें को टीकाकरण को लेकर अफवाहों को दूर करने को लेकर जानकारियां दी गई। बताया जा रहा है कि टीकाकरण को लेकर काफी समय से विरोध चल रहा था। विरोध के बीच शनिवार को टीकाकरण का विरोध करने वाले परिवार के बीच टीम पहुंची।
चिकित्साधिकारी डाॅ. रूमा खान ने परिवार के लोगों को समझाते हुए कहा कि 12 जानलेवा बीमारियों टीवी, पोलियो, टेटनेस, काली खांसी, गलगोटू, निमोनिया, हेपेटाइटिस बी, जापानी इंसेफेलाइटिस, खसरा और रूबेला आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी ने गांव में जगह-जगह लोगों के साथ बैठक की। बताया गया कि इन 22 परिवारों में से 10 परिवारों का टीकाकरण कराया गया। पीएमसी शादाब अली ने बताया कि शनिवार को उन परिवारों का टीकाकरण कराया गया जो परिवार किसी हालत में टीका लगवाने को तैयार नहीं थे। विरोधी परिवारों में सात परिवार गांव से बाहर थे। पांच परिवारों के बच्चे बीमार थे। बीएमसी शादाब अली द्वारा यह भी बताया गया कि बच्चो में बचपन में होने बाली बीमारियों से बचाव का सबसे सस्ता सरल और सुरक्षित उपाय सिर्फ नियमित टीकाकरण है। नियमित रूप से टीकाकरण करण कराएं जाने का आह्वान किया गया। इस दौरान आलोक कुमार शर्मा, खुशनबी ग्राम प्रधान, ओमेंद्र सिंह चौहान राशन डीलर, सीएचओ शताक्षी यादव, गायत्री देवी, एएनएम, फुरकान अली, जितेंद्र , नरेश सिंह, रूपा देवी, रेखा आदि शामिल रही।