फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उत्तराखंड की महिला ने रिश्तेदार पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sun, 24 Aug 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर थाना जसपुर के गांव की महिला ने अपने रिश्तेदार पर बहला फुसलाकर कर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उत्तराखंड निवासी महिला ने पुलिस को शनिवार को तहरीर देकर कहा कि वह 21 जुलाई,25 को ठाकुरद्वारा में दवाई लेने के लिए आई थी। तभी उसे उसके भाई का साला घूमता हुआ मिल गया। वह उसे बहला फुसलाकर कर अपने साथ कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव में ले गया। आरोप है कि वहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया फिर उसे कुंदरकी के रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया। किसी तरह वह अपने घर पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म कुंदरकी क्षेत्र में हुआ है लेकिन महिला की मांग पर पुलिस ने उसकी तहरीर जांच के लिए ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें