मुरादाबाद। फर्जी वोटिंग को लेकर शहर में कई जगह हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। टाउन हाॅल पर लोगों ने बीएलओ को घेर लिया। उनका आरोप था कि उन्हें पर्चियां नहीं दी गईं। आरोप है कि कुछ लोगों ने बीएलओ के साथ अभद्रता की।
मझोला थाना क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी स्थित साईं इंटर कॉलेज में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर हंगामा किया। निर्दलीय प्रत्याशी ने अधिकारियों से शिकायत की और फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। कंट्रोल रूम से मैसेज मिलने के बाद मझोला थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मतदान केंद्र के अंदर मौजूद सभी पार्टियों के प्रत्याशियों को निकाल दिया। कुछ लोगों की फटकार लगाई। इसके अलावा टाउन हॉल पर लोगों ने बीएलओ को घेर लिया। लोगों का आरोप था कि उन्हें पर्चियां नहीं दी गईं थीं। हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।