फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तिगरी के सामने शव का अंतिम संस्कार करने पर ग्रामीणों का हंगामा

Mon, 21 Aug 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी गांव के सामने शव का अंतिम संस्कार करने का ग्रामीणों ने विरोध किया। अंतिम संस्कार करने वालों ने पुलिस बुला ली। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कहा कि गांव से कुछ ही दूर पक्का श्मशान घाट है। जहां पर अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं, मगर आबादी के सामने अंतिम संस्कार करने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस कर्मियों पर गांव के सामने अंतिम संस्कार कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

गंगा जल स्तर कम होने के कारण तिगरी के सामने टापू उभर आया है। जिस पर रविवार की दोपहर शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए चिता तैयार की गई। जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्र होकर पहुंच गए। उन्होंने आबादी के सामने अंतिम संस्कार का विरोध करते हुए कहा कि गांव से कुछ ही दूर तिगरी-कांकाठेर मार्ग पर श्मशान घाट है। वहां पर अंतिम संस्कार करो। आबादी के सामने शवों का अंतिम संस्कार करने से ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत आती है। ग्रामीणों के विरोध करने पर अंतिम संस्कार करने वालों ने पुलिस बुला ली। पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से तीखी नाेकझोंक हुई। बाद में ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर गांव के सामने अंतिम संस्कार कराने का आरोप लगाते हुए एसडीएम व सीओ से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें