मुरादाबाद। वाराणसी-जाफराबाद-सुल्तानपुर-उतरेटिया-लखनऊ के रहमतनगर-छंदरौली उपखंड के बीच लिमिटेड हाइट सब-वे का निर्माण होना है। इसके चलते 22 जून को जम्मूतवी से चलने वाली (12238 ) बेगमपुरा एक्सप्रेस लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलेगी। इसके अलावा 22 जून को देहरादून से चलने वाली (12328) उपासना एक्सप्रेस भी लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते चलेगी। यह जानकारी लखनऊ रेल मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने दी है। संवाद