मुरादाबाद। राजकीय-निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चौथे चरण के दाखिला के लिए अभ्यर्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने बताया कि रिक्त सीटों की सूचना विभाग की वेबसाइट या जिले के राजकीय व निजी आईटीआई के प्रधानाचार्यों से प्राप्त की जा सकती है। अभ्यर्थी को वेबसाइट पर चौथे चरण के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी द्वारा नवीन विकल्पों के लिए ऑनलाइन आवेदन या चौथे चरण के लिए नवीन अभ्यर्थी का आवेदन व रिक्त सीटों का विवरण के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पहले तीनों चरणों में अचयनित अभ्यर्थी अपना पंजीकरण संख्या व जन्म तारीख दर्ज कर संबंधित संस्थान, रिक्त व्यवसायों का विकल्प आदि का चयन कर पंजीकरण करेगा। पुनरीक्षित विकल्प पंजीकृत न कराए जाने की दशा में अभ्यर्थी द्वारा मूल आवेदन में प्रस्तुत किए गए विकल्प के अनुसार चौथे चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल कर लिया जाएगा। अभ्यर्थी को वेबसाइट पर पहले अपना फॉर्म भरना होगा। इसके बाद ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदन का भुगान होने पर छात्र को फॉर्म का प्रिंट आउट लेना है।