फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police: मुरादाबाद में पहले भी पकड़ा जा चुका है सॉल्वर गैंग, लेखपाल-दरोगा और टीईटी में कर चुके हैं सेंधमारी

Sun, 18 Feb 2024 10:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के सदस्य पकड़े जाने के बाद दूसरे दिन सख्ती बढ़ा दी है। मुरादाबाद में इससे पहले भी सॉल्वर गैंग के सदस्यों ने परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश की है। 
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान जागरूक करता जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती परीक्षा में बिहार के सॉल्वर गैंग ने फिर सेंधमारी की है। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में बायोमैट्रिक सत्यापन में सॉल्वर अवनीश कुमार नहीं पकड़ा गया होता तो वह अपने मकसद में कामयाब हो सकते थे। उससे पूछताछ के बाद ही पुलिस दो और अभ्यर्थियों को दबोचा है। यह पहला मौका नहीं है, जब सॉल्वर गैंग के सदस्य मुरादाबाद में पकड़े गए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले लेखपाल, सिपाही, दरोगा, टीईटी और सीटेट की परीक्षाओं में सॉल्वर गए गए थे। 31 जुलाई 2022 को मुरादाबाद में लेखपाल भर्ती परीक्षा में एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के सरगना हरियाणा के सोनीपत निवासी नीरज, बागपत निवासी अभ्यर्थी आशीष, सोनीपत निवासी सॉल्वर रविंद्र और मोहित गिरफ्तार किया था।

इससे पहले 9 अगस्त 2021 को टीजीटी के दौरान राजकीय पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी संजय के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे बिहार निवासी सॉल्वर अभिषेक को गिरफ्तार किया था। अभिषेक 50 हजार रुपये में अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन


28 जनवरी 2019 को सिपाही भर्ती परीक्षा हुई थी। तब केजीके परीक्षा केंद्र पर शामली निवासी रण कुमार को ब्लूटूथ के साथ गिरफ्तार किया था। नौ जनवरी 2019 को मुरादाबाद में टीटीई में भी सॉल्वर पकड़े गए थे। एक जनवरी 2021 को सीटेट में सॉल्वर गैंग के नौ सदस्य गिरफ्तार किए गए थे।

मुरादाबाद में पिछले एक सप्ताह से एसटीएफ, पुलिस और अन्य एजेंसी काम कर रही थीं। इसका इनपुट मिलने के बाद ही टीमों ने सिविल लाइंस क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के आस पास निगरानी बढ़ाई थी।

 

विज्ञापन

मुरादाबाद में पेपर देने पहुंचे परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

50 हजार में से सिर्फ 1876 रहे अनुपस्थित

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से मुरादाबाद जनपद में 54 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। दो दिन होने वाली परीक्षा के पहले दिन शनिवार को दोनों पालियों में करीब 50 हजार 352 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इसमें से सिर्फ दोनों पालियों में 1876 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

दोनों पालियों में 96.27 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अभ्यर्थियों ने कहा कि रीजनिंग के सवाल लंबे थे। इसकी वजह से उन्हें पढ़ने में समय लगा। हिंदी के सवाल काफी आसान रहे। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में हुआ। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक हुई।

पहली पाली के अभ्यर्थी सुबह सात बजे से और दूसरी पाली में पंजीकृत अभ्यर्थी दोपहर 12 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। पहली पाली में पंजीकृत 25176 में से 24278 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए और 898 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।

दूसरी पाली में 25176 अभ्यर्थियों में से 24198 उपस्थित रहे और 978 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्र 18 सेक्टर में बांटे गए थे और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई थी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें