उम्र में भी मिल गई तीन महीने की सहूलियत
शिक्षकों का कहना है कि नए नियमों के अनुसार नए शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा एक में उन बच्चों का ही नामांकन किया जा सकेगा, जिनकी आयु एक अप्रैल 2024 को छह साल पूरी हो चुकी है। शिक्षकों ने नामांकन प्रभावित होने का एक कारण यह भी बताया है।
इसको देखते हुए विभाग ने कक्षा एक में प्रवेश के मामले में बच्चों को तीन माह की राहत दी है। निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को निर्देश दिया कि सत्र 2024-25 में कक्षा एक में ऐसे छात्रों का नामांकन किया जा सकता है, जिनकी आयु 31 जुलाई को छह साल पूरी हो रही हो।
यह शिथिलता सिर्फ इसी सत्र के लिए है। बता दें कि विभाग 28 जुलाई से स्कूल चलो अभियान शुरू करेगा। इसमें अधिकाधिक बच्चों के नामांकन कराने का लक्ष्य रखा गया है।
मंडल के परिषदीय स्कूल, जिनमें कक्षा एक में नहीं हुआ कोई नामांकन
जनपद स्कूल
मुरादाबाद 368
रामपुर 253
अमरोहा 221
मुरादाबाद 202
संभल 197
नोट.... जूनियर में मुरादाबाद के 60 स्कूलों में कक्षा छह में कोई नामांकन नहीं हुआ है।
मंडल के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई है। उन्होंने अवगत कराया है कि ज्यादातर विद्यालयों में नामांकन हुआ है, लेकिन अभी पोर्टल पर इसे अपडेट नहीं कराया गया है। हमने तत्काल अभियान चलाकर नामांकन अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। - बुद्धप्रिय सिंह, एडी बेसिक