फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2023 : मुरादाबाद की प्रगति पांडे का है एक ख्वाब, पेंचीदा सवालों को हल करने का है शौक

Tue, 25 Apr 2023 06:43 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। कई छात्रों ने टॉप किया है। जिसमें मुरादाबाद की प्रगति पांडे भी हैं। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड मुख्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में हाईस्कूल और इंटर का परिणाम आ चुका है। यूपी की कक्षा 10 की मेरिट में नौवां स्थान पाने वाली प्रगति पांडे हमेशा से ही पेंचीदा सवालों को हल करने की शौकीन हैं। वह अपने इस शौक को करियर बनाना चाहती हैं। फिलहाल, गणित और अन्य विषयों की गुत्थी सुलझाने वाली प्रगति सीआईडी अधिकारी बनना चाहती हैं और क्राइम के केस सुलझाना चाहती हैं।

विज्ञापन

 
जानें कौन हैं मुरादाबाद की प्रगति पांडे
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुलाबबाड़ी की छात्रा प्रगति ने गणित में 99 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कुल 96.6 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। उनके पिता डॉ. प्रमोद कुमार पांडे एक सरकारी इंटर कॉलेज में संस्कृत के शिक्षक हैं। 

प्रगति पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से रहीं दूर
वहीं बड़ी बहन आकांक्षा पांडे भी 2017 में कक्षा 10 में मंडल टॉपर रही थीं। प्रगति का कहना है कि उनकी उपलब्धि में घर और विद्यालय के माहौल का बड़ा योगदान है। विद्यालय में एक्स्ट्रा क्लास के जरिए बेहतर तैयारी हुई तो घर में पिता के कारण शैक्षिक माहौल बना रहता है। उनका मानना है कि स्वाध्याय से ही सफलता अर्जित की जा सकती है। यदि आपकी क्षमताएं बेहतर हैं तो किसी ट्यूशन की जरूरत नहीं है। प्रगति बताती हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया। अपनी पढ़ाई को ही पूरा समय दिया। इसका परिणाम उन्हें टॉपर बनकर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें