मुरादाबाद। सरहिंद से सहरसा के बीच अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चार अक्तूबर से चलेगी। सरहिंद से इसका संचालन हर सोमवार व सहरसा से हर मंगलवार को होगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (04525) सहरसा-सरहिंद स्पेशल ट्रेन मंगलवार को शाम 7:15 बजे रवाना होगी।
सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, हाजीपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर होते हुए बुधवार दोपहर 3:20 बजे बरेली व शाम 5:10 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। इसके बाद सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, राजपुरा होते हुए सरहिंद पहुंचेगी। सरहिंद से सोमवार सात अक्तूबर को सुबह 11:25 बजे रवाना होगी। शाम 5:20 बजे मुरादाबाद, 8:10 बजे बरेली होते हुए अगले दिन शाम पांच बजे सहरसा पहुंचेगी।