सत्र 2023-24 के परास्नातक के संस्थागत परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। छात्र मनोज कुमार, आसमानी व अन्य ने बताया कि केजीके कॉलेज के एमएससी प्रथम सेमेस्टर गणित के विद्यार्थियों का एक प्रेक्टिकल सहित परीक्षा फार्म का शुल्क 1950 रुपये लिया जा रहा है। तृतीय सेमेस्टर का दो प्रेक्टिकल सहित भी 1950 रुपये लिया जा रहा है। वहीं दूसरे कॉलेज के विद्यार्थियों से 500 रुपये कम 1450 रुपये लिया जा रहा। एक ही विश्वविद्यालय से संबद्ध दोनों अशासकीय कॉलेज हैं, लेकिन परीक्षा शुल्क अलग-अलग हैं। कॉलेज के लगभग 30 विद्यार्थियों ने फार्म भरकर जमा कर दिया है। इससे विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं।
फॉर्म भरने की तारीख बढ़वाने की मांग
विद्यार्थियों के अनुसार सबसे पहले 17 जनवरी तक भरे जाने थे, लेकिन फार्म दो दिन 16 व 17 जनवरी को ही भरे गए थे। इसलिए विश्वविद्यालय ने फॉर्म भरने की अंतिम तारीख में बढ़ोतरी कर 26 जनवरी कर दी। इस बीच 21, 22 और 25 व 26 जनवरी के भी अवकाश के दिन हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय ने फॉर्म भरने की अंतिम तारीख को बढ़ाने की मांग की गई है।
- यह विश्वविद्यालय की मनमानी है। एमएससी को सेल्फ फाइनेंस मानते हुए पांच सौ रुपये अतिरिक्त जोड़ लिए हैं। जिस दिन पहली बार यह समस्या आई थी, मैंने परीक्षा नियंत्रक को बता दिया। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान कर दिया गया है, लेकिन अभी तक समस्या दूर नहीं हुई है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार तक सब ठीक हो जाएगा। विद्यार्थियों ने प्रार्थनापत्र मांगा है ताकि अतिरिक्त शुल्क वापस करवाया जाए।
-प्रो. एके सिंह, परीक्षा प्रभारी, केजीके कॉलेज