फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संयुक्त किसान मोर्चा ने अमेरिका से समझौते के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। संयुक्त किसान मोर्चा ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार के अमेरिका के साथ खेती के सामान के आयात के समझौते का विरोध किया। नगर में जुलूस निकाला। प्रदर्शन के बाद अपनी मांग के समर्थन में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। किसान मोर्चा से जुड़े विभिन्न संगठन सीओ कार्यालय के पास एकत्र हुए। वहां से उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकाला। एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रीति सिंह को सौंपा। ज्ञापन में सरकार पर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के धरना प्रदर्शन को समाप्त के दौरान आश्वासन पर अमल न करने का आरोप लगाया। सरकार पर अमेरिका के साथ खेती के समान का आयात के समझौते को किसान विरोधी बताते हुए उसे रद्द करने की मांग की। इसके अलावा किसानों के हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, दिव्यांगों और विधवाओं को 10000 रुपए प्रति माह पेंशन का कानून बनाने, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, नया बीज कानून वापस लेने, महंगाई पर रोक लिए सभी टैक्स रद्द करने, जी राम जी को वापस लेकर पुरानी मनरेगा योजना लागू कर प्रतिदिन 600 रुपये मजदूरी और 200 दिन का रोजगार देने की मांग की है। नए कोड श्रम को रद्द कर पुराने 29 श्रम कोड बहाल करने और प्रत्येक फैक्टरी में उसे लागू करने की गारंटी की मांग की गई। संयुक्त किसान मोर्चा के है प्रदर्शन मे हरस्वरूप सिंह, तिरमल सिंह, फहीम अहमद, नरेश सिंह, वीर सिंह, अर्जुन सिंह, मंगल सिंह, प्रीतम सिंह, डॉ. सईद अहमद सिद्दीकी, यशपाल सिंह, आदि शमिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें