फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा से स्मैक खरीद कर बेचते हुए जसपुर में पकड़े दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। उत्तराखंड की जसपुर पुलिस ने स्मेक बेचते दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है। उनसे पुलिस ने 30.35 ग्राम स्मैक बरामद की है। उत्तराखंड पुलिस ने इस मामले में जसपुर निवासी मोहसिन और मोहम्मद जुबेर को स्मैक बेचते पकड़ा है। पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वह ठाकुरद्वारा निवासी एक महिला से खरीद कर लाए थे। पहले भी कई बार वहां से स्मैक खरीद कर ला चुके हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा का कहना है कि नगर में कहीं भी स्मैक नहीं बिक रही है। यदि उन्हें इस बारे में कोई शिकायत मिलेगी तो उसकी जांच कर का आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें