फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर आठ घंटे में दो युवकों की मौत

सार

हाईवे पर आठ घंटे के भीतर अलग-अलग हादसों में दो युवकों की जान चली गई।रविवार को छुट्टी के बाद वह फर्म से शाम करीब साढ़े पांच बजे घर जाने के लिए बाइक से निकला।युवक की जेब से बरामद कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा। हाईवे पर आठ घंटे के भीतर अलग-अलग हादसों में दो युवकों की जान चली गई। टीएमयू के सामने पैदल जा रहे अज्ञात युवक को किसी वाहन ने कुचल दिया। मौत होने के बाद रात भर में कई गाड़ियां शव से गुजर गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। फर्म कर्मी को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।
विज्ञापन

सोनकपुर क्षेत्र के रम्पुरा खतरा गांव निवासी विकास (20) सीएल फर्म में मजदूरी करता था। रविवार को छुट्टी के बाद वह फर्म से शाम करीब साढ़े पांच बजे घर जाने के लिए बाइक से निकला। जैसे ही विकास बाइक लोदीपुर राजपूत स्थित सीएनजी पंप के पास पहुंचा। उसी समय अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद विकास बाइक के साथ काफी दूर तक घिसटता रहा। विकास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की जेब से बरामद कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
दूसरा हादसा रविवार रात करीब एक बजे पाकबड़ा में टीएमयू के सामने हुआ। यहां पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। रात की वजह से कई गाड़ियां उसके शव के ऊपर से गुजर गई। सूचना मिलते के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने एक शव को पोस्टमार्टम के लिए तो दूसरे को मोर्चरी भिजवाया है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि एक की शिनाख्त हुई है लेकिन दूसरे के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें