फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने माल चोरी कर ले जाते दो युवकों को पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर। दुकानदार ने माल चोरी कर ले जाते दो युवकों को पकड़कर पुलिस का सौंपा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सिडलऊ नजरपुर निवासी मोबीन मनकुआ मकसूदपुर के चौराहे पर पुराना लोहा व कबाड़ खरीदने की दुकान करता है। बृहस्पतिवार को दोपहर वह खाना खाने के लिए अपने घर गया था। इसी बीच दुकान में दो युवक घुस आए और लगभग 25 किलो लोहा चोरी कर ले जाने लगे इसी बीच पड़ोसी दुकानदार मोहम्मद फुरकान व निजाम ने उन्हें माल ले जाते देख लिया। और दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम सलीम पुत्र रियासत हुसैन निवासी दौलपुर थाना भगतपुर एवं गौस मोहम्मद पुत्र छोटे निवासी मोहल्ला झादेवाला भोजपुर बताए। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें