फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 फरवरी से जम्मूतवी के लिए चलेंगी दो ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जम्मूतवी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। 27 फरवरी से रेलवे जम्मूतवी के लिए दो स्पेशल ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। पहली ट्रेन (05657) गुवाहटी से जम्मूतवी के लिए चलेगी। यह गाड़ी गुवाहटी से सुबह 10.45 बजे चलेगी और देर रात 1.40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और यहां से चलकर दोपहर 1.45 बजे जम्मूतवी पहुंचाएगी। दूसरी ट्रेन (05957) तिनसुकिया से जम्मूतवी के लिए रात 10.30 बजे चलेगी। यह गाड़ी भी देर रात 1.40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। दोपहर 1.45 बजे जम्मूतवी पहुंचाएगी। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि रेल मंडल में दोनों ट्रेनों का ठहराव बरेली, मुरादाबाद और लक्सर स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें