फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बेटे पर संकट बता कर दो तांत्रिकों ने महिला से ठगे सोने के कुंडल

Sat, 05 Jul 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। बेटे पर संकट बता कर दो तांत्रिकों ने महिला से सोने के कुंडल और बालियों की ठगी कर ली। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव रामनगर खागूवाला निवासी बबली पत्नी ऋषिपाल सिंह नगर के एक निजी अस्पताल में सफाई का काम करती है। वह बृहस्पतिवार को दोपहर बाद ड्यूटी पर जा रही थी तभी मुस्लिम इंटर कॉलेज के पास अचानक दो तांत्रिकों ने उसे रोक लिया। वह कहने लगे कि तुम्हारे चेहरे पर परेशानी दिखाई दे रही है। उन्होंने महिला को बताया कि तुम्हारे बेटे पर संकट मंडरा रहा है, इसलिए उसका उपाय जरूरी है। महिला उनके झांसी में आ गई। तांत्रिक महिला को पास में एक गली में एकांत में ले गए। उन्होंने महिला के कानों में कुछ बोला तो महिला बेसुध सी हो गई। उन्होंने महिला के कानों से पहने सोने के कुंडल और बालियां उतार लीं। फिर वह महिला से बोले कि इस बोतल में पानी भरकर लाओ बेटे का संकट दूर करने के लिए पूजा करेंगे। इस पर महिला बोतल में पानी लेने गई, वापस लौटी तो दोनों तांत्रिक गायब थे। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर जांच की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों से तांत्रिकों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें