फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बनारस के लिए कल से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Sat, 22 Apr 2023 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे ने शुक्रवार देर शाम तीन समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें से दो का संचालन 23 अप्रैल को शुरू होगा। एक ट्रेन आनंद विहार से तो दूसरी बठिंडा से वाराणसी सिटी के लिए चलेगी। दोनों ट्रेनों में एसी, स्लीपर व जनरल कोच में यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


(04530) बठिंडा-वाराणसी सिटी स्पेशल एक्सप्रेस 23 अप्रैल से 14 मई तक हर रविवार व बुधवार को रात 8:55 बजे बठिंडा से चलेगी। अगले दिन सुबह 6:20 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। जबकि शाम 5:45 बजे वाराणसी सिटी पहुंचाएगी। (04529) वाराणसी-बठिंडा स्पेशल एक्सप्रेस 24 अप्रैल से 15 मई तक हर सोमवार व बृहस्पतिवार को चलेगी। वाराणसी से रात 8:15 पर चलकर सुबह 9:10 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। शाम 7:10 बजे बठिंडा पहुंचाएगी। रास्ते में यह ट्रेन बरनाला, धुरी, पटियाला, रजपुरा, अंबाला, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ, प्रतापगढ़ स्टेशनों पर ठहरेगी।

(04052) आनंदविहार-वाराणसी सिटी स्पेशल एक्सप्रेस 23 अप्रैल से 14 मई तक हर शुक्रवार व रविवार को आनंद विहार से रात 11 बजे चलेगी। रात 2:30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी व अगले दिन शाम 4:30 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। (04052) वाराणसी सिटी-आनंदविहार स्पेशल एक्सप्रेस वाराणसी से हर शनिवार व सोमवार को शाम 6:45 बजे चलेगी। सुबह 10:20 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी व दोपहर 1:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। रास्ते में गाजियाबाद, मुरादाबाद, चंदौसी, आलमनगर, लखनऊ, प्रतापगढ़ स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के अलावा (04518) चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 29 जून तक हर बृहस्पतिवार को रात 11:45 बजे चलेगी। सुबह 6:20 बजे मुरादाबाद व शाम 6 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में (04517) गोरखपुर-चंड़ीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस हर शुक्रवार को रात 10:05 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 8:10 बजे मुरादाबाद व दोपहर 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। रास्ते में अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें