मुरादाबाद। थाना क्षेत्र में दलपतपुर पुलिस चौकी के पास शनिवार देर रात मुरादाबाद की ओर से आ रही बरेली डिपो की बस सवारियां उतार रही थी।
इसी बीच पीछे से आई रुहेलखंड डिपो की बस ने टक्कर मार दी। जिससे नींद में सो रहे यात्री हड़बड़ा कर उठ गए और उनमें चीख पुकार मच गई। हादसे में बस का चालक लेखपाल व दूसरी बस के हेल्पर रामखिलौना गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मूंढापांडे भेज दिया। डाक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।